लाइव टीवी

Dussehra 2020 kab hai: किस दिन मनाया जाएगा दशहरा? जानें विजय दशमी का मुहूर्त, तिथि और कथा

Updated Oct 17, 2020 | 13:10 IST

Dussehra 2020 Date and Muhurat: नवरात्रि की शुरुआत के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा जल्द आ रहा है। जानिए त्यौहार की तिथि, मुहूर्त और विजयदशमी से जुड़ी कथा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दशहरा 2020
मुख्य बातें
  • 25 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा विजयदशमी का पर्व
  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह त्यौहार
  • जानिए दशहरा 2020 की तिथि, मुहूर्त और कथा

नई दिल्ली: दशहरा का पर्व हर साल आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर भी देखा जाता है। कई जगहों पर पर्व का नाम दशहरा है जबकि कुछ जगहों पर इसे लोग विजयदशमी के रूप में भी जानते हैं, क्योंकि त्यौहार देवी विजया के साथ जुड़ा है। कुछ सामाजिक वर्ग और लोगों के बीच इस दिन 'आयुध पूजा' या 'शस्त्र पूजा' भी की जाती है।

दशहरा (Dussehra Muhurat) मुहूर्त के बारे में कुछ खास बातें:

1. दशहरा, अश्विन काल के दौरान आश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। यह काल उस समय की अवधि है जो सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से शुरू होता है और बारहवें मुहूर्त से पहले समाप्त होता है।
2. यदि दशमी 2 दिनों तक है तो दशहरा दूसरे दिन ही मनाया जाएगा।
3. यदि दशमी 2 दिनों के अपरान्ह काल के दौरान है, तो दशहरा पहले दिन ही मनाया जाएगा।
4. यदि दशमी 2 दिनों तक है, लेकिन किसी दिन के अपरान्ह काल में नहीं पड़ती तो पहले दिन दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

दशहरा / विजयदशमी तिथि (Dussehra/ Vijayadashami 2020 Date or Tithi)

साल 2020 में पार्श्व या परिवर्तिनी एकादशी 30 अगस्त, रविवार को आ रही है। मुहूर्त का कुल समय 2 घंटे 33 मिनट का है।

दशहरा मुहूर्त:
25 अक्टूबर को 01:57 बजे से 02:42 बजे तक।

दशहरा अपर्णा मुहूर्त (Dussehra Aparna Muhurat ):
01:12 बजे से 03:27 बजे तक।

क्‍यों मनाते हैं दशहरा (why we celebrate Dussehra):

मान्यताओं के अनुसार, त्योहार का नाम दशहरा पड़ा क्योंकि इस दिन भगवान राम ने इस दिन दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था। तब से, 10 सिर वाले रावण के पुतले जलाए जाते हैं, ये सिर वासना, क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता और अहंकार की अभिव्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं।

एक अन्य किंवदंती में कहा जाता है कि जब भगवान राम ने युद्ध के लिए लंका की ओर अपनी यात्रा शुरू की थी, तो शमी वृक्ष ने प्रभु की जीत की घोषणा की थी।

जो लोग इस त्योहार के असली स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें मैसूर की यात्रा करनी चाहिए। मैसूर दशहरा महोत्सव भव्य आयोजन के लिए प्रसिद्ध है। दशहरा के दिन से, लोग दीपावली त्योहार के लिए अपनी तैयारियों में तेजी लाते हैं।

कहां का दशहरा है मशहूर (Where to celebrate Dussehra in India)

दशहरा का त्‍यौहार वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन कुल्‍लू और मैसूर का दशहरा दुनिया भर में सबसे ज्यादा मशहूर है और नवरात्रि के 9 दिनों बाद 10वें दिन देश के अलग-अलग कोनों में रावण दहन (Ravan Dahan) कार्यक्रम और मेलों का आयोजन किया जाता है। राजस्थान के कोटा शहर में भी पर्व पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। दशहरा (Dusshera) या विजयदशमी (Vijaydashmi) हिन्‍दुओं के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल