लाइव टीवी

पैरों की उंगलियों में छिपा है आपकी जिंदगी का राज, पैरों की बनावट बताती है आपकी किस्मत

Updated Jul 09, 2019 | 15:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पैरों की बनावट और उसकी उंगलियां आपके व्यक्तित्व को ही नहीं बल्कि आपके भविष्य और भाग्य को भी बताती हैं। उंगलियों की लंबाई बहुत कुछ बताती है आइए जानें।

Loading ...
Palmistry (Pixabay)

शरीर के कई अंग भाग्य और भविष्य के संकेत देते हैं। केवल हस्तरेखा से ही किसी के भाग्य को नहीं जाना जा सकता। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों और बनावट के आधार पर जातकों के व्यवहार और भाग्य के बारे में जानकारी मिलती है। पैर की उंगलियां भी इसी क्रम में आपके भाग्य को बताती हैं। इतना ही नहीं आपके व्यक्तित्व को बताने के साथ यह भी बताती हैं कि आप का भविष्य कैसे होगा।

यदि कुछ कमी हो तो उसे सुधार कर भविष्य की कमियों को दूर करने का प्रयास भी किया जा सकता है। पैर की उंगलियां समान्यत: लोगों की कुछ न कुछ अलग ही होती हैं। किसी की कोई उंगली छोटी तो कोई विशेष बड़ी होती है। कुछ उंगलियां एकदम समान होती हैं। ये सारी बनावटें आपके भविष्य और भाग्य को बताती हैं। तो आइए आज पैरों की उंगलियों से कुछ जानकारी हासिल करें।

जानें क्या कहती हैं आपके पैरों की उंगलियां

1. जिसके पैर में अंगूठा छोड़ कर सारी उंगलियां बराबर हों और अंगूठ उनमें सबसे लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति कलाप्रेमी होता है। इनमें आकर्षण बहुत होगा और ये खोजी प्रकृति के व्यक्ति होंगे। यानी हर चीज में रिसर्च करते होंगे। बहुत ही शांत रहना इनकी आदत होगी।

2. जिनके पैर में अंगूठे की बगल की उंगली यदि बराबर हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत रोबिला होता है। इन्हें दूसरों पर प्रभाव दिखाने की आदत होती है। ऐसा व्यक्ति बेहतर लीडर होता है। ये अपनी बात मनवाने का गुण बेहतर तरीके से जानते हैं। बस इनके अंदर जिद्द सवार होनी चाहिए। जिद्द जो ठान ली वह पूरा करके रहते हैं। कई बार अपनी जिद्द को पूरा करने में ये खुद को भी हानि पहुंचा लेते हैं।

3. जिनके अंगूठे और उंगलियों के बीच गैप ज्यादा हो ऐसे लोग हमेशा अपने परिवार से अलग-थलग ही रहते हैं। बड़े परिवार के बाद भी इनका लगाव परिवार से नहीं होता। उनके साथ लोग जुड़ते हैं लेकिन जल्दी ही साथ छोड़ देते हैं। ये एकांत में रहते हैं।

4. अगूंठा अगर आगे से गोल है खास कर पुरुषों का तो ऐसे लोग बहुत धनी होते हैं। इनके जीवन में धन 36 से 42 के बीच आता है।

5. यदि आपके पैर की एड़ी हमेशा फटी रहती है तो समझ लें ये किस्मत फटी होने का संकेत है। ऐसे लोग पुरानी चीजों को साथ लेकर चलते हैं, खुद को समय के साथ बदलते नहीं और यही कारण है कि वे आगे नहीं बढ़ पाते। नजरदोष, पितृदोष, कुल दोष, टोटका आदि कुछ साथ ले कर चल रहे हैं। यही कारण है कि आपके ऊपर किसी न किसी का श्राप लिए हुए हैं। इस कारण आपकी सफलता रुक रही है। इसके विपरीत यदि आपके पैर कोमल हैं तो 23 या 28 साल की उम्र में आपका भाग्योदय होगा। आपको ऊंचाई पर आने से कोई नहीं रोक सकता। आप मान-सम्मान, धन वैभव सब पाएंगे।

6. यदि आपके पैर हमेशा गर्म रहते हैं या पसीना आता है उसमें तो समझ लें कि आप को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलने वाला। आपकी तमाम मेहनत का फल बहुत कम मिलेगा। आपको जीवन में कुछ भी पाने के लिए बहुत ही संघर्ष करना होगा।

7. यदि पैरे में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां हो तो ऐसे लोग भी प्रभावशाली प्रकृति के होते हैं। ये अपनी बात ही सही मानते हैं और दूसरों की बात को तवज्जो नहीं देते। यही कारण है कि गृहस्थ जीवन इनका बहुत सुखमय नहीं होता।

8. यदि पैर में अंगूठा और बगल की दो उंगलियां बराबर हों तो ऐसा इंसान मेहनती, नम्र तथा जिम्मेदार प्रवृति का होता है। ये किसी विवाद में नहीं पड़ते न ही किसी को परेशान करते हैं। ये एक अच्छे जीवनसाथी होते हैं।

9. यदि किसी के पैर में अंगूठे के पास वाली उंगली अंगूठे तथा अन्य सभी उंगलियों से भी अधिक लंबी हो, तो ऐसा व्यक्ति काफी एनर्जेटिक होता है। ये किसी भी काम को ठान लें तो करने से पीछे नहीं हटते। इनके अंदर अजीब सी स्फूर्ति होती है और ये इनके लिए सकारात्मक होती है।

पैरों की बनावट और उंगलियां इंसान के व्यक्तित्व को बताती हैं। व्यक्तित्व से भाग्य बनता और बिगड़ता भी है। इसलिए अपनी कमी को पहचान कर उसे दूर करनी चाहिए।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल