लाइव टीवी

बिजनेस छोड़कर भजन गायक बने थे विनोद अग्रवाल, कनाडा की मैकगिल यून‍िवर्स‍िटी में 14 साल तक रहे थे प्रोफेसर

Updated Nov 06, 2018 | 09:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vinod Agarwal Dies: भजन सम्राट विनोद अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 56 साल की उम्र में मथुरा में उनका निधन हो गया। यहां जानिए उनके भजन गायक बनने की कहानी-

Loading ...
vinod agarwal

मुंबई. जाने माने भजन गायक विनोद अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 56 साल की उम्र में मथुरा में उनका निधन हो गया। डॉक्‍टर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद अग्रवाल के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

विनोद अग्रवाल वृंदावन स्थित आवास पर रविवार को थे तभी उनकी अचानक उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।  6 जून 1955 को दिल्ली में जन्‍मे विनोद अग्रवाल दो दिन से मथुरा के नयति अस्पताल में भर्ती थे जहां मंगलवार सुबह 4 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्‍टर विनोद अग्रवाल व्‍यवसायी परिवार से ताल्‍लुक रखते थे लेकिन भगवान कृष्‍ण की भक्‍ति में वह भजन गायक बन गए। वह कनाडा की मैकगिल यूनिवर्स‍िटी में 1978 से 1992 तक प्रोफेसर भी रहे थे। यहां वह कंप्‍यूटर साइंड ड‍िपार्टमेंट में थे। 

इसके बाद उन्‍होंने लॉजिक विजन कंपनी की स्‍थापना की। ये कंपनी देश की पहली टेक्‍नोलॉजी आईपीओ कंपनी थी। इसके बाद उन्‍होंने यह कंपनी छोड़ दी और एक नई कंपनी सेम इंड‍िया की शुरुआत की। 

ब‍िरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से इंजीनियरिंग की ड‍िग्री हासिल करने वाले विनोद अग्रवाल University of Pittsburgh ने साइंस में मास्‍टर्स थे। इतना ही नहीं उन्‍होंने The Johns Hopkins University से पीएचडी भी की थी।  

भजन सम्राट के नाम से विख्यात विनोद अग्रवाल के दो बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उनके बेटे का मुंबई में कपड़ों का कारोबार है। विनोद देश विदेश में अब तक तीन हजार से भी अधिक कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। उनके राधा कृष्ण के भजन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

देश की राजनीतिक खबरें INDIA NEWS IN HINDI पर पढ़ें,  देश भर की अन्य खबरों के ल‍िए बने रह‍िए TIMES NOW HINDI के साथ। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल