लाइव टीवी

Ganesh Aarti: अमिताभ बच्‍चन की आवाज में सुनें सिद्धिविनायक की आरती, सुख-शांति से भर जाएगा मन

Updated Mar 26, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shree Siddhivinayak Aarti By Amitabh Bachchan: भगवान गणेश की आरती बुधवार को सुनने से भी काफी लाभ मिलता है। यहां सुनें बॉलीवुड स्‍टार अमिताभ बच्‍च की आवाज में मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक जी की आरती।

Loading ...
Ganesh Ji Ki Aarti

Ganesh Ji Ki Aarti : किसी भी शुभ कार्य का आरंभ बिना भगवान गणेश की पूजा के अधूरा माना जाता है। गणेश जी की पूजा का दिन बुधवार होता है जिस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। भगवान गणेश हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय देवताओं में से एक माने गए हैं। भगवान गणेश दुखों का नाश और संकट दूर करने वाले देवता माने गए हैं। इनकी पूजा सभी देवी देवताओं से पहले होती है। यह सभी के कष्‍टों को हर लेने वाले हैं। 

बुधवार को जो इनकी पूरी विधि विधान से पूजा करता है भगवान गणेश उसकी सारी परेशानियां हर लेते हैं। यही नहीं भगवान गणेश की आरती बुधवार को सुनने से भी काफी लाभ मिलता है। आज हम आपको बॉलीवुड स्‍टार अमिताभ बच्‍च की आवाज में मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक जी की आरती सुनाएंगे। बॉलीवुड सितारे अक्‍सर उनके मंदिर में पूजा करने जाते हैं। श्री सिद्धिविनायक मुंबई का प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। आइये यहां सुनें गणेश जी ही यह आरती... 

यह मंदिर प्रभादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। शुरुआती में सिद्धिविनायक मंदिर बहुत छोटा होता था। लेकिन अब इस मंद‍िर में नेताओं और बॉलीवुड स‍ितारों के आने इसका ग्‍लैमर बढ़ गया है। सिद्धिविनायक को नवसाचा गणपति भी कहते हैं क्योंकि यह भक्तों सारी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। सिद्धीविनायक मंदिर मुंबई का सबसे अमीर मंदिर है। सालाना इस मंदिर में भक्तों द्वारा 100-150 मिलियन तक दान किया जाता है।

कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर ने शादी के मंदिर में आकर गणेशजी के दर्शन लिए थे। एपल के सीईओ टिम कूक ने भी 2016 में अपने भारत दौरे की शुरुआत सुबह सिद्धविनायक मंदिर में आकर की थी।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल