लाइव टीवी

सामुद्रिक शास्‍त्र ने खोले ये राज, हाथों की उंगलियों से जानें महिलाओं का स्वभाव

Updated Sep 04, 2018 | 09:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उंगलियों से किसी की पहचान की जा सकती है। अगर आप महिला हैं तो आपकी उंगलियां आपके स्‍वभाव के बारे में बहुत कुछ बतला सकती हैं। यहां जानें, आपकी उंगलियां कौन से राज खोलती हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
size and shape of fingers

नई दिल्‍ली: हमारे शरीर के हर अंग में कुछ ना कुछ राज छिपा होता है। इसी तरह से हाथ की उंगलियां व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। हमारा जीवन कर्म प्रधान है। हर व्यक्ति अपना भाग्य जानने को उत्सुक होता है। हाथ का मतलब कर्म और कर्म का मतलब भविष्य निर्माण होता है। 

हाथ की उंगलियां बहुत कुछ दर्शाती हैं। आपके हाथ की उंगलियां यह भी बताती हैं कि आपकी पसंद और नापसंद किस चीज में है। इसी प्रकार से यह इंसान के मजबूत व्यक्तित्व और कमजोरी की ओर भी इंशारा करती है। आइये जानते हैं जाने-माने ज्‍योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज से कि नाखून के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति कैसी होती है। 

उंगलियों के शेप से जानें महिलाओं का स्वभाव

पतली और लंबी उंगलियां
पतली और लंबी उंगलियां सौभाग्य का सूचक हैं। इस प्रकार के लोगों का शुक्र कुंडली और हस्त रेखा में अच्छा होता है। इस प्रकार की उंगलियों वालीं महिलाएं बहुत धनवान और पति का प्रेम प्राप्त करने वाली होती हैं। इनके जीवन में धन धान्य की कभी कमीं नहीं होती है।

छोटी और थोड़ी मोटी उंगलियां 
यदि छोटी उंगलियां थोड़ी मोटी हैं तो ऐसे महिलओं को जीवन में थोड़ा संघर्ष करना होता है। प्रायः जीवन के प्रारंभिक वर्ष संघर्ष पूर्ण होते हैं। धन प्राप्ति में तमाम बाधाएं आती रहती हैं। यदि कुंडली में सप्तम भाव और शुक्र खराब है तो दामपत्य जीवन में भी तमाम समस्याएं आती हैं।

लंबी और थोड़ी मोटी उंगलियां 
यदि उंगलियां लंबी हैं लेकिन मोटी हैं तो भी इसी महिलाएं भाग्यशाली ही मानी जाएंगी। यदि अंगुली का अग्र भाग बहुत नुकीला हो तो ऐसी महिलाएं बहुत धनवान, पति का प्रेम प्राप्त करने वाली और प्रायः अच्छी नेता या प्रशासनिक अधिकारी होती हैं। 

पतली उंगलियां और आगे का भाग नुकीला हो हो 
यदि अंगुलियां पतली और आगे के भाग नुकीले हैं तो ऐसी महिलाएं तकनीक, प्रबंधन, पत्रकारिता और फ़िल्म लेखन में उच्च शिखर तक जाती हैं और सफलता का नवीन स्वर्णिम इतिहास रचती हैं।

बहुत मोटी और सपाट उंगलियां 
बहुत मोटी और सपाट उंगलियां संघर्ष को दर्शाती हैं। ये महिलाएं बहुत क्रिएटिव और सोच जानकर बोलने वाली होती होती हैं। 


वहीं मोटी तथा अग्र भाग की तरफ बहुत मोटी अंगुलियों वाली महिलाएं क्रोधी और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले पाती हैं। इस प्रकार आसानी से उंगलियों से किसी की पहचान की जा सकती है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल