लाइव टीवी

गुरुवार के दिन क्‍यों नहीं धोने चाहिए महिलाओं को बाल, पति और संतान की उम्र से है इसका नाता 

Updated May 30, 2018 | 22:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

धार्मिक दृष्‍टी से गुरुवार को कुछ ऐसे काम हैं, जिन्‍हें इस दिन करने से मना किया जाता है। इस दिन जिन कार्यों को करने से घर में हल्‍कापन आता है, उसे वर्जित माना गया है। गुरु ग्रह यानी बृहस्‍पति को शिक्षा तथा धर्म से जोड़ा जाता है। 

Loading ...
Why aren't Ladies advised to wash their hair on Thursday

नई दिल्‍ली: बृहस्पतिवार यानी गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। यही नहीं ब्रहमांड में पूरे नौ ग्रहों में से बृहस्‍पति ग्रह ही सबसे भारी माना जाता है। यही नहीं बृहस्‍पतिवार का दिन, लक्ष्मीनारायण का भी वार कहलाता है। इस दिन वर्जित कार्य करने से लक्ष्‍मी जी और प्रभु विष्‍णु दोनों ही रूठ जाते हैं। 

बृहस्पति देव की पूजा करने के कारण इसे बृहस्पतिवार या गुरुवार भी कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को कुछ ऐसे काम हैं, जिन्‍हें इस दिन करने से मना किया जाता है। इस दिन जिन कार्यों को करने से घर में हल्‍कापन आता है, उसे वर्जित माना गया है। गुरु ग्रह यानी बृहस्‍पति को शिक्षा तथा धर्म से जोड़ा जाता है। 

आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि बृहस्‍पतिवार को महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिये। लेकिन क्‍या आपको इसके पीछे का कारण पता है? अगर नहीं तो आइये जानने की कोशिश करते हैं। 

Alos read: गुरुवार को पहना जाता है पीला रंग, उपाय के फायदे कर देंगे दंग


किसी भी महिला के संतान और उसके पति का कारक बृहस्‍पति माना गया है। देखा जाए तो अकेला बृहस्‍पति ही ऐसा ग्रह है जो संतान और पति दोनों को प्रभावित कर के नुकसान पहुंचा सकता है।

यदि इस दिन किसी महिला ने बाल धो कर नहा लिया तो उसका बृहस्‍पति कमजोर हो जाएगा और फिर उसके संतान और पति की उन्‍नति में बाधा प्रकट होगी। 

Alos read: शुभ कार्यों में जरूर रखे जाते हैं आम के पत्‍ते, जानें कैसे दिलाते हैं हनुमान की कृपा

गुरुवार को बाल धोने से पति और संतान के जीवन में धन की हानि आती है तथा सुख-समृद्धि के क्षेत्रों में भी असफलता मिलती है। 
 

यदि कोई महिला भगवान बृहस्पति को खुश करना चाहती हैं तो, उसे गुरुवार के दिन पीले कपड़े धारण करने चाहिये। इस दिन भोजन में पीले रंग की चीजें बनाएं और पीले फूलों को ही भगवान के चरणों में चढ़ाएं। 
 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल