लाइव टीवी

Easter: क्या आप जानते हैं Egg के साथ ईस्टर क्यों सेलिब्रेट करते हैं, क्या है इसका महत्व

Updated Apr 11, 2020 | 17:30 IST

40 दिनों के प्रेयर और फास्ट के बाद ईस्टर संडे आता है जिसे ईसाई समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ईस्टर एग का क्या महत्व है और एग के साथ ईस्टर क्यों सेलिब्रेट करते हैं क्या आपको पता है-

Loading ...
ईस्टर एग का क्या महत्व है (source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • 40 दिनों के प्रेयर और फास्ट के बाद ईस्टर संडे आता है
  • दुनियाभर में करोड़ों लोग ईस्टर संडे मनाते हैं
  • इस दिन ईस्टर एग का बड़ा महत्व होता है

दुनियाभर में करोड़ों लोग ईस्टर संडे मनाते हैं। 40 दिनों के प्रेयर और फास्ट के बाद ईस्टर संडे आता है जिसे ईसाई समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन वे चर्च में कैंडिल जलाते हैं प्रेयर करते हैं और केक काटकर व चॉकलेट के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

बाईबिल के मुताबिक इस दिन प्रभु यीशु मसीह ने धरती पर पुनर्जन्म लिया था। क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन बाद यीशु मसीह वापस लौट आए थे इसी की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है। इस दिन एक और चीज का महत्व होता है वह है ईस्टर एग ( Easter Egg)। बच्चे ईस्टर एग व चॉकलेट एग के पीछे क्रेजी नजर आते हैं। 

एग के साथ ईस्टर क्यों सेलिब्रेट किया जाता है
एग को नवीनता और नवजीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जन्म की याद में एग के साथ ईस्टर सेलिब्रेट किया जाता है। जर्मन प्रवासियों ने सबसे पहले अमेरिका मे एग के साथ ईस्टर सेलिब्रेशन की शुरुआत की थी।

लेकिन 19वीं सदी के अंत तक इसमें कई तरह के बदलाव आने लगे, दुकानदारों ने खरगोश आकार के कैंडी बेचने शुरू कर दिए जिसके बाद इसमें बदलाव होते चले गए और फिर चॉकलेट बनी के साथ ईस्टर सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई। बच्चों को भी ये कहानियां सुनाई जाती है कि खरगोश ने ईस्टर संडे की सुबह टोकरी भर के अंडे, कैंडी दिए हैं।

हर साल बदलती है ईस्टर की तारीख
शुरुआत में ईस्टर सेलिब्रेशन को लेकर खूब विवाद होता था। एक बार ईसाई समुदाय के लोगों ने जीसस के पुनर्जन्म की तारीख को याद रखना भूल गए थे। तब से ईस्टर सेलिब्रेशन ईसाइयों के लिए और जटिल हो गया। जेविश हॉलीडे कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा के चक्र के आधार पर बना है इसलिए हर साल ईस्टर की तारीख बदलती रहती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल