लाइव टीवी

Holi Bhajan 2021:होली के मौके पर हेमा मालिनी ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज किया भजन-'कृष्ण होली में रंग जाओ'

Updated Mar 28, 2021 | 15:10 IST |

Hema Malini Shankar Mahadevan Holi Bhajan Krishna Holi Mei Rang Jao: हेमा मालिनी ने पहली बार फागुन के इस त्योहार में कृष्ण भजन को अपनी आवाज दी है। यहां सुने हेमा मालिनी और शंकर महादेव का भजन

Loading ...

Hema Malini Holi Bhajan: वेट्रन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने होली के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। हेमा मालिनी ने पहली बार फागुन के इस त्योहार में कृष्ण भजन को अपनी आवाज दी है। 

हेमा मालिनी के होली भजन का नाम है- कृष्ण होली में रंग जाओ। इस गाने में उनका साथ दिया है सिंगर शंकर महादेवन ने। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर गाने की झलक भी शेयर की थी। 

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा- राधे-राधे! मैं आप सभी को होली की शुभकामनाएं देती हूं। होली के खास मौके पर मैंने दो गाने गाए हैं। मैं ये गाना गाकर काफी खुश हूं। कासकर जो मैंने शंकर महादेवन के साथ गाया है।'

हेमा मालिनी के इस गाने को कवि नारायण अग्रवाल ने लिखा है। वहीं, इस गाने के म्यूजिक को विवेक प्रकाश ने कंपोज किया है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल