लाइव टीवी

अंक ज्योतिष 08 मई 2020 : शन‍ि का अंक है 8, जानें आज इसका आप पर क्‍या होगा प्रभाव

Updated May 08, 2020 | 06:28 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology Prediction Today) : अंक जीवन पर बहुत प्रभाव डालते हैं। 8 अंक वाले द‍िन जानें आप पर इसका क्‍या असर रहेगा।

Loading ...
Aaj ka ank Rashifal : 8th May 2020

Aaj ka ank Rashifal (Numerology) : आज 08 मई है। यह अंक संघर्ष के बाद सफलता का है। यह अंक शनि की तरह कार्य करता है। अंक 08 शनि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि, शुक्र व बुध का मित्र ग्रह है। यह अंक न्याय का है। सौभाग्य का है। आज यह अंक 4 व 7 के साथ बेहतर कार्य करेगा। 01 से 09 तक के जन्मांक का अलग अलग महत्व व प्रभाव है। जहां अंक 1 सूर्य का अंक है, 3 गुरु का तो वहीं अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीवन में कर्म का महत्व सबसे ज्यादा है लेकिन उसके साथ साथ प्रारब्ध भी तो रहेगा। भाग्य की प्रगति में अंकों तथा उससे संबंधित ग्रहों की महती भूमिका है। 

जानें दिनांक 08 मई का अंक ज्योतिष  

अंक 1 : आज अंक 3 तथा 7 शुभ अंक है।आज आपको जॉब में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें।
अंक 2 : अंक 4 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज व्यवसाय में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आपका आज का शुभ रंग है सफेद। अंक 2 तथा 7 से व्यवसाय में लाभ होगा।
अंक 3 :  अंक 1 तथा 7 आजके आपके शुभ अंक हैं। जॉब में भविष्य में प्रगति के संकेत हैं। छात्रों को  शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 
अंक 4 : आज अंक 3 तथा 7 शुभ अंक हैं। आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करें । अंक 2 या 7 के भाग्यांक के साथ नए व्यावसायिक अनुबंध होने की संभावना है। हरा रंग शुभ है।
अंक 5 : अंक 4 तथा 6 आज आपके लिए शुभ है। आज का दिन आपके व्यवसाय में सहायक है। छात्र उन्नति करेंगे। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
अंक 6 : आज अंक 3 तथा 8 शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिवस प्रगतिकारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। हरा रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा।
अंक 7:  आज अंक 2 तथा 6 शुभ अंक है। व्यवसाय में प्रगति होगी। रुके व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं होगा। धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है।
अंक 8 : अंक 1 तथा 5 आज के लिए शुभ अंक है। अंक 3 तथा 7 नामांक का कोई पुराना मित्र आपको लाभान्वित करेगा। किसी पुराने मित्र के मदद से मन प्रसन्न रहेगा। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
अंक 9 : अंक 2 तथा 6 आज आपके लिए शुभ अंक है। अंक 4 व 7 से लाभान्वित रहेंगे। व्यवसाय में असफलता है।  सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। दुर्गा माता जी की उपासना करें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल