लाइव टीवी

आज का पंचांग 08 मई: आज है नारद जयंती, इस मुहूर्त में श‍िव पूजन देगा बड़ा लाभ

Updated May 08, 2020 | 06:29 IST

Aaj Ka Panchang 2020: द‍िन का पंचांग शुभ और अशुभ समय को बताता है। आज नारद जयंती है। जानें आज नक्षत्र क्‍या चाल चलेंगे और आज जन्‍म लेने वाले बच्‍चों का भव‍िष्‍य कैसा रहेगा।

Loading ...
08 मई का पंचांग
मुख्य बातें
  • 8 मई को नारद जयंती मनाई जा रही है
  • आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व शनि से प्रभावित होंगे
  • आज भगवान शिव की पूजा जरूर करें

Today Panchang 08 May 2020 : आज 08 मई है। हिंदी तिथि से वैशाख माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। दोपहर एक बजे के बाद द्वितीया है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हों, उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ समय में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। 

स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। 

आज का पंचांग 

दिनांक-8 मई 2020
दिन- शुक्रवार
माह-वैशाख
तिथि- प्रतिपदा 
पक्ष-कृष्ण पक्ष
नक्षत्र-विशाखा
करण-कौलव
सूर्य राशि-मेष
चन्द्र राशि- वृश्चिक
प्रमुख पर्व-नारद जयन्ती व टैगोर जयन्ती  
                                                           

शुभ मुहूर्त
1 अभिजीत मुहूर्त -11:51 am से 12:47pm
2-विजय मुहूर्त-02:36pm से 03:28 pm
3-गोधूलि मुहूर्त-06:45 pm से 07:09 pm

अशुभ समय
राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक

आज क्या करें व क्या न करें
आज भगवान शिव की पूजा करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। घर पर ही हवन करें। चावल दान करें।  फल का दान भी लाभ करेगा। आज आत्मबल कम मत होने दें। किसी बिना विचार किए ज्यादा विश्वास मत करें।  

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज सूर्य मेष में व मंगल कुम्भ राशि  में हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व शनि से प्रभावित होंगे। वे बहुत मेहनती व प्रखर दिमाग के होंगे। वे तकनीकी ज्ञान से भरे होंगे। शनि उनको कुशल आर्किटेक्ट बनाएगा। गुरु व चन्द्रमा फ़िल्म मेकिंग की उच्च शिक्षा भी दिला सकते हैं। ऐसे बालक बहुत सफल नेता भी बन सकते हैं । कुम्भ का मंगल व चन्द्र गोचर उनको  सफल डॉक्टर भी बना सकता हैं। ऐसे जातक बड़ों के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन चन्द्रमा के कारण उनको शीत जनित रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक सोमवार को अन्न का दान करवाते रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल