लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 10 नवंबर 2021: 05 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Nov 09, 2021 | 14:44 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है बुधवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
10 नवंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक के जातकों को हो सकती है पेट संबंधित रोग से परेशानी।
  • 05 अंक वालों के जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।
  • 08 अंक वालों को व्यवसाय में मिल सकती है बड़ी सफलता।

आज का अंकफल, 10 नवंबर 2021: आज 10 नवंबर 2021 है। 10 का संयुक्त अंक  धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-11-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05, 07 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 06 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व शनि आपको जॉब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- पेट संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है। शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य मित्र  हैं। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 09 के व्यक्तियों  से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 08  है। आज व्यवसाय में शनि व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय में आपके परफार्मेंस से आपको खुश रहेंगे।जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,शुक्र व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल