लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 जनवरी 2022: स्वास्थ्य को लेकर जन्मांक 06 व 07 वाले बरतें सावधानी, पढ़ें अपना शनिवार का अंकफल

Updated Jan 14, 2022 | 16:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 15 जनवरी का दिन?

Loading ...
15 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 15 जनवरी का भाग्यांक 04 रहेगा।
  • जन्मांक 01 वालों की जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी।
  • जन्मांक 09 वालों का हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का अंकफल, 15 जनवरी 2022: आज 15 जनवरी 2022 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान, धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। आज 15-01-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। राहु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 15 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय
इस अंक का स्वामी ग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी राहु है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी राहु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 के प्रभाव से मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी राहु व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी शुक्र, भाग्यस्वामी राहु व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र, राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।        
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल