लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 नवंबर 2021: सेहत के मामले में अच्छा नहीं है 03 अंक वालों का दिन, जानें अपना सोमवार का अंकफल

Updated Nov 14, 2021 | 14:38 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है सोमवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
15 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • तिल का दान करें 01 अंक के जातक।
  • नौकरी में अपने कार्य से खुश रहेंगे 07 अंक वाले।
  • 08 अंक वालों की सेहत रहेगी अच्छी।

आज का अंकफल, 15 नवंबर 2021: आज 15 नवंबर 2021 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान, धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। आज 15-11-2021 का भाग्यांक भी 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र है। सूर्य व चन्द्रमा मित्र है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी राहु हैं। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी राहु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 के प्रभाव से मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी राहु व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी शुक्र, भाग्यस्वामी राहु व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यस्वामी राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।            स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल