लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक रहेगा 03, जानिए अपना अंक राशिफल और शुभ अंक

Updated Oct 14, 2021 | 19:28 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15th October 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार अपना शुभ अंक।

Loading ...
15 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 15 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 05 बुध से है संबंधित।
  • वैभव व प्रसिद्धि का कारक होता है इसका संयुक्त अंक।
  • 15 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 03।

आज का अंकफल, 15 अक्टूबर 2021: आज 15 अक्टूबर 2021 है। 15 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 05 बुध से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 15-10-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 09,01 तथा 02 हैं।

भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, मन, प्रशासन, न्याय, गुरु, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01:
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02:
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- शुक्र के प्रभाव से यूरिन की प्रॉब्लम आ सकती है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- कफ जनित त विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज  किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु व शुक्र कोई नवीन कार्य दे सकता है। केतु व गुरु जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए उड़द का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को गुरु व मंगल नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी गुरु इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा शीत जनित विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल