लाइव टीवी

Panchang Today, 15 अक्टूबर 2021 पंचांग: दशहरा का पंचांग, विजय दशमी के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां

Updated Oct 14, 2021 | 16:47 IST

15th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए आज की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
15 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का है विशेष महत्व।
  • धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।

15 October 2021 ka Panchang: आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज विजयदशमी है। दशहरा का पावन मंगलमय पर्व है। आज श्रवण नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ माता सीता जी की पूजा भी करें। अन्न दान व गाय को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 15 अक्टूबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह आश्विन, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 06:26 am
सूर्यास्त 05:47 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर
करण गर
योग शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल - प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल