लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 नवंबर 2021: नौकरी के मामले में अच्छा है इन अंक वालों का दिन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Nov 15, 2021 | 15:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है मंगलवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
16 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
  • पूरे हो सकते हैं 05 अंक वालों के रुके काम।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 16 नवंबर 2021: आज 16 नवंबर 2021 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी- कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 16-11-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 02 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। 03 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र जनित रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी भी बुध है।बैंकिंग व आईटी  जॉब में बुध कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में व्यस्तता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व बुध मित्र हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। शनि व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल