लाइव टीवी

Panchang Today, 16 नवंबर 2021 का पंचांग: आज का ये समय है बेहद अशुभ, भूलकर भी ना करें कोई शुभ कार्य

Updated Nov 15, 2021 | 15:24 IST

16th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 16 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
16 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तथा रेवती नक्षत्र है।
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें।
  • जानें क्या है मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

16th November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तथा रेवती नक्षत्र है। आज भौम प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत बहुत ही पुण्य वृद्धिकारक होता है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। श्रद्धा पूर्वक व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है। आज मंगल व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 16 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 16 नवंबर 2021
दिवस मंगलवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:49 am
सूर्यास्त 05:21 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि तुला 01:28 pm तक फिर वृश्चिक
चन्द्र राशि मीन
करण बव
योग सिद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से 12:54 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल