लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 1 नवंबर 2021: क्या है महीने और सप्ताह के पहले दिन का शुभ अंक, क्या कहते है आपके अंक?

Ank jyotish 1st November 2021 in hindi, अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक
Updated Oct 31, 2021 | 19:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 1st November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है सोमवार का दिन? जन्मांक अनुसार यहां जानिए अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
Ank jyotish 1st November 2021 in hindi, अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांकAnk jyotish 1st November 2021 in hindi, अंक ज्योतिष 1 नवंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक
1 नवंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 1 नवंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 08।
  • अंक 08 के मित्र अंक हैं 05, 04 तथा 07।
  • जानिए महीने और सप्ताह के पहले दिन का अंकफल।

आज का अंकफल, 1 नवंबर 2021: आज 01 नवम्बर 2021 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है। यह पिता, आत्मा, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है। 01-11-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। भाग्यअंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 08 के मित्र अंक 05, 04 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, मोक्ष, धर्म, आत्मबल व ज्ञान का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं।जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- श्वांश  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05 
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु है। भाग्यस्वामी शनि है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु,शनि व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी शनि नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल