लाइव टीवी

आज का अंक ज्योतिष, 25 सितंबर 2021 का अंकफल: जन्‍मांक 01 वालों को जॉब में मिलेगी तरक्‍की, जानें अपना अंंकफल

Updated Sep 24, 2021 | 14:36 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार शनिवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
25 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • 25 का संयुक्त अंक एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 03 रहने वाला है।

आज का अंकफल, 25 सितंबर 2021: आज 25 सितम्बर 2021 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-09-2021 का भाग्यांक भी 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। गुरु व केतु का प्रभाव रहेगा। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्यस्वामी हैं। जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- केतु नस विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 03 टीचिंग, प्रशासन, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चावल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व गुरु भाग्य स्वामी है। व्यवसाय में गुरु, मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व गुड़ का दान करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल