लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 5 नवंबर 2021: दिन का भाग्यांक रहेगा 03, जानिए अपना शुभ अंक और अंक राशिफल

Updated Nov 04, 2021 | 16:50 IST

Ank rashifal, Today Numerology 5 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है शुक्रवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
5 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल, Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • 05 के मित्र अंक हैं 04, 06 तथा 08।
  • शुक्र, शनि व बुध आपस में हैं परम मित्र।
  • 05 का अंक शुभ लाभ, धर्म, शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक।

आज का अंकफल, 5 नवंबर 2021: आज 05 नवम्बर 2021 है। 05 का अंक शुभ लाभ, धर्म, शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तार्किक, शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 05-11-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। 05 का स्वामी बुध है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सूर्य व बुध बुधादित्य योग बनाते हुए प्रगति देंगे। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- बुध स्किन से सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु, बुध व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4जन्मांक 04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 का स्वामीग्रह गुरु प्रशासन, बैंकिंग व कारपोरेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व बुध के शुभ प्रभा  से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05-शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: 6जन्मांक 06- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में केतु व राहु के सपोर्ट का दिन है। जाब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- गुरु व केतु का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में भाग्यस्वामी गुरु सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 8जन्मांक08-शुभ अंक - 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है।गुरु व मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 9जन्मांक 09- शुभ अंक - 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्यस्वामी गुरु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को को लेकर खुश रहेंगे।   स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।गुरु के द्रव्यों चने की दाल ,पीत वस्त्र इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल