लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 24 अप्रैल, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 24 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated Apr 24, 2021 | 06:01 IST

24 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 24 अप्रैल 2021 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक है। यहां अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

Loading ...
Ank Rashifal 24 April
मुख्य बातें
  • एकल अंक 6 जैसा कार्य करेगा 24 का संयुक्त अंक।
  • 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक है।
  • शुक्र, शनि और बुध आपस में हैं परम मित्र।

24 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 24 अप्रैल 2021 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक लेकिन बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-04-2021 का भाग्यांक भी 06 रहेगा। शुक्र शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र वैभव, धन, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक- 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- शुक्र का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03 
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है।जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 06 नामांक के अधिकारी से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग रहेगा।शुक्र उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र कोई बाधा दे सकता है। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में मंगल व शुक्र पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल