लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 मई, 2021: बहुत ही शुभता व समृद्धि देता है 21 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated May 21, 2021 | 06:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है।

Loading ...
21 मई अंक राशिफल, Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 21 का संयुक्त अंक।
  • बहुत ही प्रगतिवादी व्यक्तित्व का देता है संकेत।
  • आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का भी है ये अंक।

21 मई 2021 का पंचांग: आज 21 मई 2021 है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभता व समृद्धि लिए होता है। यह धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही प्रगतिवादी व्यक्तित्व का प्रतीक होता है। यह आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का भी अंक है। अंक 02चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है।

आज 21-05-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। राहु, शुक्र व शनि का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 03
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व गुरु मित्र  हैं।सूर्य आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 09 
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। राहु जाँब में तनाव दे सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक 04- शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति व धन आगमन की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 08
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में शुक्र व राहु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जाँब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 04
जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 03 के मित्र से प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 06
जाँब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,राहु व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है।गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 01
जाँब व व्यवसाय-  व्यवसाय में गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल