लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 5 मई, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का अंक है 5, जानिए अंक शास्त्र अनुसार कैसा रहेगा दिन

Updated May 05, 2021 | 05:49 IST

Ank rashifal, Today Numerology 5 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish rashifal 5 may 2021, 5 मई का अंकफल
मुख्य बातें
  • 05 का अंक है धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक।
  • आज 05 मई 2021 का भाग्यांक 06 रहेगा।
  • शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं, सूर्य व शनि आपस में मित्र नहीं।

आज का पंचांग 5 मई 2021: आज 05 मई 2021 है। 05 का अंक धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह  अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 05-05-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 5 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुक्र व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में बुध व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल