लाइव टीवी

अंकज्योतिष 09 जून 2020: 04 अंक वालों का रुका कार्य होगा पूर्ण, इन अंक वालों की होगी व्यवसाय में प्रगति

Updated Jun 09, 2020 | 06:49 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 09 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 09 June 2020
मुख्य बातें
  • 06 अंक वालों का स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा
  • मसूर की दाल का दान करें 09 अंक वाले
  • 02 अंक वालों को नेत्र रोग से समस्या आ सकती है

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 09 जून है। अंक 09 की शुभता जग विदित है।यह अंक बहुत ही शुभ है। यह अंक विजय प्रदान करता है। अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है। मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है। अंक 01 व 05 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 व 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-
                    
जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में सफलता है। अंक 9 मित्र अंक है। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- लाल
                    
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 02 तथा 08
आर्थिक स्थिति व जॉब
आज आपको धन आगमन व व्यवसाय में सफलता मिलनी चाहिए। जॉब में चन्द्रमा व मंगल उन्नति देंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है। चावल दान करें।
शुभ रंग- सफेद
                    
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व मंगल आपको जॉब में अपने वर्क का आनन्द लेते हुए प्रोन्नति की तरफ ले जाएंगे। व्यवसाय में गुरु व मंगल का प्रभाव रहेगा।
स्वास्थ्य सुख-  उदर रोग से परेशानी हो सकती है। बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
                    
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्मांक 01 व 03 की सहायता से कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-  शुगर के मरीज सावधानी बरतें। तिल का दान करें।
शुभ रंग-नीला
                    
जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-  02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- दोनों में संघर्ष रहेगा। उड़द का दान करें।              
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य के दृष्टीकोंण से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। व्यवसाय ठीक है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- हरा
                   
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-03 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अंक 9 की शुभता रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-हेल्थ से समस्या आ सकती है। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग-लाल
                    
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख-हड्डी से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- नीला
                    
जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर विकार दे सकते हैं। मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल