लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 13 अक्टूबर, 2020: कभी-कभी बहुत संघर्ष देता है 13 अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Oct 13, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 13 October 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 13 october 2020
मुख्य बातें
  • 13 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 03 गुरु का संयुक्त प्रभाव है।
  • यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है।
  • आज का भाग्यांक 09 हुआ।

अंक राशिफल 13 अक्टूबर​: आज 13 अक्टूबर है। 13 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 03 गुरु का संयुक्त प्रभाव है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है। आज का भाग्यांक 09 हुआ। 09 का स्वामीग्रह मंगल हुआ।

ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 13 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 02
आर्थिक स्थिति व जॉब: सूर्य व राहु मित्र नहीं होते हैं। भाग्यांक 09 का सपोर्ट राहत देगा। जॉब व व्यवसाय में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन का आगमन होगा। 
स्वास्थ्य सुख: आज हड्डी रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द का दान करें। 
शुभ रंग: नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब:चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति दे सकता हैं। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे।                      
 स्वास्थ्य: श्वांश जनित रोगों से समस्या आ सकती है।  
 
Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व मंगल का सपोर्ट है। व्यवसाय में जन्मांक 09 के व्यक्ति से कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य में शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मीडिया व ला फील्ड में जॉब करने वालों को  सफलता मिलेगी।  
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।जॉब को लेकर मंगल व केतु सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य: हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब:आज जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय की स्थिति बेहतर रहेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख:हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:04
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य के आरम्भ का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख:उदर विकार की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग:हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि व राहु लोहे,वस्त्र, वित्त व इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में सफलता देंगे।भाग्यांक 09 का सहयोग जॉब में रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब:: व्यवसाय में कुछ नया करने के लिए बेहतर समय है।जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख: भाग्यांक 09 सपोर्टिव है।स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल