

- अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।
- जन्म लेने की दिनांक के आधार पर ही तय होता है जन्मांक
- जानिए अंकशास्त्र के अनुसार कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन
अंक राशिफल 16 अक्टूबर: आज 16 अक्टूबर है। 16 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 07 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 03 हुआ। अंक 07 यानी केतु से प्रभावित है। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा।
अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव- पढ़ें अपना 16 अक्टूबर का अंकफल:
Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03 व 09
जॉब व व्यवसाय- आज सूर्य व गुरु व्यवसाय में एकाएक बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में भी सफलता है।
स्वास्थ्य- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल
अंक राशिफल- जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज अंक 03 का सपोर्ट है।धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख- केतु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद
अंक राशिफल- जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में अंक 07 व 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला
अंक राशिफल- जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 से सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा।अंक 03 व 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- सफेद
अंक राशिफल- जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग- हरा
अंक राशिफल- जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। मैनेजमेंट फील्ड के जॉब में बुध नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद
अंक राशिफल- जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद व नीला
अंक राशिफल- जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर शनि व बुध का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में शनि व गुरु लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी
अंक राशिफल- जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व मंगल जॉब में सफलता देंगे।भाग्य स्वामी गुरु जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस देगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- पीला