लाइव टीवी

अंकज्योतिष 18 अगस्त: इन अंक वालों को स्वास्थ्य को लेकर बरतनी होगी सावधानी, जानें अपना आज का भाग्यांक

Updated Aug 18, 2020 | 04:15 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 18 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
ank jyotish rashifal 18 august 2020
मुख्य बातें
  • 18 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है
  • 07 अंक वाले श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें
  • 08 जन्मांक वालों के लिए व्यवसाय में संघर्ष है

अंक राशिफल 18 अगस्त: आज 18 अगस्त है। 18 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 18 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 9 यानी मंगल जैसा ही कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 03 होगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है। अंक 01 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। भगवान शिव व हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य यश तथा प्रतिष्ठा देंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु व्यवसाय में उन्नति व धन का आगमन कराएगा। जॉब में गुरु व मंगल का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व व्यवसाय में सफलता का है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।                                        
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। योग व ध्यान करते रहें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय बेहतर रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- शीत जनित रोगों से बचें।कफ की समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नीला व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- वाहन क्रय करने का मन बनेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक 03 व 09 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी नवीन कार्य योजना का विचार बन सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा । 
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल