लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 अक्टूबर, 2020: लाभ देने वाला है 18 का संयुक्त अंक, जानें आज का अंकफल

Updated Oct 18, 2020 | 04:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 18 october 2020
मुख्य बातें
  • 18 का संयुक्त अंक होता है बहुत ही शुभ
  • अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा
  • 1 जन्मांक की जाँब में प्रगति होगी, सूर्य व मंगल मित्र हैं।

अंक राशिफल 18 अक्टूबर​: आज 18 अक्टूबर है। 18 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है।

मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। पढ़ें अपना 18 अक्टूबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रगति होगी। सूर्य व मंगल मित्र हैं। भाग्यांक02 व जन्मांक 05 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़,मसूर की दाल इत्यादि का दान करें।

अंक राशिफल- जन्मांक 02
जाँब व व्यवसाय- जाँब को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

अंक राशिफल- जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- गुरु व मंगल मित्र हैं। आज जाँब में कुछ नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

अंक राशिफल- जन्मांक 04
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। आईटी व मीडिया से रिलेटेड जाँब में नवीन उत्तरदायित्व के निर्वहन का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

अंक राशिफल- जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में जन्मांक 02 व 07 से लाभ मिलेगा।जाँब में निकट भविष्य में प्रोमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

अंक राशिफल- जन्मांक 06
शुभ अंक-02 व 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। जाँब में अंक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

अंक राशिफल- जन्मांक 07
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय- जाँब में आपके परफार्मेंस से उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

अंक राशिफल- जन्मांक 08
शुभ अंक-03 व 07
जाँब व व्यवसाय- शनि व मंगल अनुकूल हैं। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। मंगल जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

अंक राशिफल- जन्मांक 09
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- जाँब में भाग्यांक 05 का सपोर्ट रहेगा।मंगल शनि आज जाँब को नई दिशा देंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोगों से परेशानी हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल