लाइव टीवी

अंकज्योतिष 21 मार्च 2020: जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें अंक राशिफल

Updated Mar 21, 2020 | 05:54 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 21 मार्च का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 21 मार्च

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 21 मार्च है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का अपना महत्व है। 03 का अंक बहुत शुभ है। अंक 3 का स्वामी ग्रह गुरू है। अंक 3 सम्पन्नता तथा वैभव प्रदान करता है। यह 2 व 9 का मित्र अंक है। ज्योतिष में कर्म फल के साथ साथ भाग्य का भी अहम महत्व है। प्रत्येक अंक का स्वामी ग्रह है जो उसका संचालक है। जहां अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है वहीं अंक 9 मंगल का करता है। प्रत्येक अंक का जन्मांक के अनुसार आज का दिवस फल-

दिनांक 21 मार्च का अंक ज्योतिष के आधार पर अंकफल-

1. अंक 1: अंक 3 तथा 7 आजका शुभ अंक है।  मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ मुड़ेंगे।

2. अंक 2: अंक 2 तथा 6 आज आपका शुभ अंक रहेगा। छात्र किसी नई योजना पर कार्य प्रारंभ करेंगे। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। गरीबों को कम्बल दें।

3. अंक 3:   अंक 7 तथा 9 शुभ अंक है। 3 गुरु का अंक है जो अंक 1 तथा 9 का अच्छा पार्टनर है। हरा रंग शुभ है। आज व्यवसाय में उन्नति दिख रही है।

4. अंक 4: अंक 2 तथा 6 आजके शुभ अंक हैं। आज धार्मिक यात्रा के संयोग बन जाएंगे। अंक 1 तथा 4 भाग्यांक वाले व्यक्ति के साथ बिजनेस कीजिये। नारंगी रंग शुभ है।

5. अंक 5:  अंक 3 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज किसी नवीन योजना पर कार्य आरंभ करेंगे।   
  
6. अंक 6: अंक 4 तथा 9 आजके शुभ अंक हैं। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज मन अशांत रहेगा। गुलाबी रंग शुभ है।

7. अंक 7:  अंक 3 व 5 आजका आपका लकी नम्बर है। व्यवसाय में किसी भाग्यांक 2 या 8 के व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

8. अंक 8: अंक 3 तथा 6 आजके शुभ अंक हैं। अंक 1 अंक 6 के साथ राजनीति में सफलता देगा।आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. अंक 9:  अंक 2 तथा 7 क्रमशः गुरु मंगल प्रधान होते हुए आजके लिए शुभ अंक हैं। कई समस्याओं का समाधान  होगा। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल