लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 24 फरवरी, 2021: सेहत के मामले में अच्छा है 04 अंक वालों का दिन, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Feb 25, 2021 | 00:11 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 24 February 2021
मुख्य बातें
  • आज उदर रोग से 01 अंक वालों को हो सकती है समस्या।
  • 05 अंक के लोगों को आज नौकरी में मिलेगी उन्नति।
  • अच्छी सेहत से खुश रहेंगे 08 अंक के जातक।

अंक राशिफल 24 फरवरी: आज 24 फरवरी 2021 है। 24 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 06 के जैसा बिहैव करेगा। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज 24-02-2021 का भाग्यांक 04 होगा। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु है। अंक 01 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 24 फरवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 06 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व शुक्र प्रोमोशन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में प्रगति है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- राहु हड्डी का रोग दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 04 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 02 व 03 से प्रोन्नति मिलेगी। शनि व गुरु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है। अंक 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 04 जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- पेट के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व केतु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 01 व 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी राहु जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में राहु व शुक्र किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व शुक्र का सपोर्ट है। व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में भी उच्चाधिकारियों से लाभ  है। 
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल