लाइव टीवी

अंकज्योतिष 24 जुलाई: 4 अंक वाले करें श्री सूक्त का पाठ, सुंदरकांड का पाठ देगा 9 नंबर वालों को लाभ

Updated Jul 24, 2020 | 08:33 IST

Ank rashifal 24 July 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Loading ...
अंकज्योतिष 24 जुलाई, 2020
मुख्य बातें
  • 24 का संयुक्त बहुत ही सफलता देता है।
  • अंक व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है।
  • यह अंक 6 यानी शुक्र से प्रभावित है।

आज का राशिफल 24 जुलाई: आज 24 जुलाई है। 24 का संयुक्त बहुत ही सफलता देता है। यह अंक व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है।जॉब में प्रगति का सूचक है। यह अंक 6 यानी शुक्र से प्रभावित है। भाग्यांकन08 रहेगा। शुक्र का मित्र ग्रह बुध व शनि है। अंक 08 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 04 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today:  जन्मांक01- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व सूर्य व्यवसाय में उन्नति देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में भी सफलता है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर विकार से प्रॉब्लम आ सकती है। गुड़ का दान करें। 
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा व शुक्र जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today:  जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में परिवर्तन आपको प्रोत्साहित करेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक04- आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में थोड़ा नुकसान हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में तनाव रहेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today:  जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अपने कार्यों से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में भी आज का दिन बहुत अच्छा है। बजरंगबाण का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख अच्छा है ।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में उन्नति का दिन है। आज का दिन सफलता का है।
स्वास्थ्य सुख- दमा के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद 

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में प्रगति की संभावना रहेगी। व्यवसाय में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक08- आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। चावल का दान करना श्रेयष्कर है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक09- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व मंगल के प्रभाव से आज का दिन व्यवसाय व जॉब में सफलता का है। सुंदरकांड का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल