लाइव टीवी

Sawan Vastu Tips: सावन मास में कर लें वास्तु के ये 5 उपाय, सेहत से लेकर धन सब कुछ रहेगा भरपूर

Updated Jul 26, 2020 | 07:15 IST

Vastu works in Sawan : सावन के महीने में यदि आप वास्तु से जुड़े के कुछ काम कर लें तो आपकी सारी ही मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वास्तु के ये उपाय आपकी सेहत, नौकरी, धन और वैवाहिक जीवन को सुखमय बना देंगे।

Loading ...
Vastu works in Sawan, सावन में वास्तु के ये उपाय करें
मुख्य बातें
  • सावन मास में धतुरे का पौधा लगाने से शत्रु नाश होता है
  • सावन में रुद्राक्ष धारण करने से रोग और मानसिक कष्ट दूर होते हैं
  • सावन में अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा लगाने पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है

सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन में किया गया हर धार्मिक कार्य अमोघ पुण्य देने वाला माना गया है। सावन में वास्तु के कुछ काम हर किसी को कर लेने चाहिए। वास्तु के ये उपाय करने से मनुष्य की सेहत से लेकर धन आदि की सभी दिक्कतों को दूर कर देंगे। वास्तु के उपाय इंसान के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। यदि वास्तु खराब हो तो सब कुछ अच्छा होते हुए भी भाग्य साथ नहीं देता। वहीं बने बनाए काम, रिश्ते और संबंध बिगड़ने लगते हैं। धन और सम्मान हानि वास्तु के कारण भी होती है। इसलिए सावन मास में वास्तु के कुछ उपाय आपको इन सब परेशानियों से दूर कर सकते हैं। सावन के महीने में घर में किए गए वास्तु के इस उपाय से भगवान शिव की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी।

सावन मास में वास्तु के इन उपायों को करें, जीवन हो जाएगा सुखमय

  1. रूद्राक्ष : यदि आपका मन अशांत रहता हो अथवा आपको ह्रदय से जुड़ी समस्याएं हो तो आपको रुद्राक्ष सावन मास में जरूर धारण करना चाहिए। भगवान शिव को रूद्राक्ष बहुत ही प्रिय है। इसे धारण करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव भी दूर होतें और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अच्छी सेहत और सौभाग्य के लिए पंचमुखी रूद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
  2. जल स्रोत स्थापित करें : यदि आपके घर में ऊर्जा कम हो अथवा नकारत्मकता ज्यादा हो तो सावन मास में पूर्व या उत्तर-पूर्व में कोई भी जल का स्त्रोत लगा लें। चाहें तो आप आर्टिफिशियल वाटर फाउंटेन भी लगा सकते हैं।
  3. तुलसी का पौधा लगाएं : यदि घर में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति चाहिए तो सावन में तुलसी का पौधा जरूर स्थापित करना चाहिए।  तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाएं। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है। यदि कुंवारी युवतियां सावन में तुलसी लगाएं तो उनके विवाह का योग जल्दी बन जाता है।
  4. अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा स्थापित करें : सावन में पूर्व दिशा में भगवान के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा को स्थापित करने से अनेक लाभ मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा और निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होगी।
  5. धतूरे का पौधा लगाएं: यदि रोग और दुश्मानों से छुटकारा चाहिए तो सावन में घर के बाहर धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। धतूरा भगवान शिव को  प्रिय है और इसे लगाने से भय भी दूर होता है।

सावन में वास्तु के इन उपायों पर शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसलिए समस्याएं तुरंत दूर हो जाती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल