लाइव टीवी

अंकज्योतिष 25 फरवरी 2020: 03 और 09 अंक वालों को मिल सकता है व्यवसाय में सफलता, इन्हें होगी धन की प्राप्ति

Updated Feb 25, 2020 | 07:00 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 25 फरवरी का अंक राशिफल...

Loading ...
अंक ज्योतिष राशिफल, 25 फरवरी
आज 25 फरवरी है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 07 से प्रभावित इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है। आज का दिन जन्मांक 07 के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अंक 3 तथा 8 आज का शुभ अंक है। जीवन में हम सब वर्तमान में जीते हैं लेकिन भविष्य के सुंदर स्वप्न दिमाग में संजोए रहते हैं। अंको तथा ग्रहों का खेल जीवन को प्रभावित करता है। इसकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। अंक ज्योतिष का जीवन में बहुत महत्व है। सफलता कर्म तथा भाग्य के मिश्रित प्रभाव से मिलती है। हर अंक का अपना प्रभाव होता है।प्रत्येक अंक के स्वामी होते हैं। ग्रहों का गोचर है। प्रत्येक दिवस हम उनके प्रभाव से प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं अंकों के इस खेल का आज के दिन आप पर प्रभाव-
अंक ज्योतिष के अनुसार 25 फरवरी का दिन जानें अपने जन्मांक के आधार पर-
1.अंक- अंक 2 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर होगा।
2.अंक - अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धन के निवेश की संभावना है। सफेद रंग शुभ हैं।
3.अंक - अंक 1 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। पीला रंग शुभ है। यह अंक गुरु का है जो आज आपके साथ है। धन का आगमन  होगा।                                                          
4. अंक- अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। आज कुछ नया कार्य प्रारम्भ करने की योजना बनाएंगे।
5.अंक- अंक 2 तथा 6 आजका आपका शुभ रंग है। पीला रंग लकी है। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
6.अंक- अंक 3 तथा 5 आजका आपका शुभ रंग है। आज संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा। कई दिवसों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। सफेद रंग शुभ है।
7.अंक-  अंक 1 तथा 9 आज का  आपका शुभ अंक है।आज स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। आज यात्रा हो सकती है।  नीला रंग शुभ है। गाय को केला दें।
8.अंक-  अंक 2 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। कोई रुका धन प्राप्त होगा। आज का दिन  प्रगति का है। लाल रंग शुभ है।
9.अंक-  अंक 4 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में समस्या  का सामना करना पड़ सकता है। गणेश जी के मंदिर जाएं। तिल  का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल