लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 अक्टूबर, 2020: 25 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ और मंगलकारी, जानिए आज का अंकफल

Updated Oct 25, 2020 | 04:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही होता है आपका जन्मांक, जो 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका दिन।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 25 october 2020
मुख्य बातें
  • अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।
  • अंक 08 का स्वामी है शनि, आज अंक 07 का मित्र रहेगा
  • 25 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ व मंगलकारी

अंक राशिफल 25 अक्टूबर​: आज 25 अक्टूबर है। 25 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 07 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 03 हुआ। अंक 07 यानी केतु से प्रभावित है।अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है।  अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा।

अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 25 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---09
आर्थिक स्थिति व जॉब --आज सूर्य व गुरु व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं। जॉब में भी भविष्य में सफलता है।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर  रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक--03 
आर्थिक स्थिति व जॉब-- आज अंक 07 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है ।
स्वास्थ्य सुख-- राहु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग-- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-- गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 02 व 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 02 व 03 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी।जॉब में बहुत जल्द ही परिवर्तन का विचार बनेगा।अंक 01 व 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-  04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नचित रहेंगे। मित्रों से लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। बुध व केतु नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख-- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-03 व 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब के बारे में आगे की सोचकर  थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।  स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग--हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--04
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब को लेकर शनि व केतु का सपोर्ट भविष्य में  एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है । व्यवसाय में केतु व गुरु लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग---सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब--केतु व मंगल जल्द ही जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।भाग्य स्वामी गुरु केतु के साथ व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल व केतु उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग--लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल