लाइव टीवी

अंकज्योतिष 31 मई 2020: व्यवसाय में तरक्की करेंगे 1 अंक के जातक, रीढ़ की हड्डी में हो सकती है बीमारी

Updated May 31, 2020 | 06:09 IST

Ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 31 मई का अंक राशिफल...

Loading ...
Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 31 May 2020
मुख्य बातें
  • 3 गुरु व अंक 1 सूर्य से प्रभावित है।
  • ये काफी शुभ माना गया है।
  • राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है।

आज 31 मई है। 31 का संयुक्त अंक 3 गुरु व अंक 1 सूर्य से प्रभावित बहुत ही शुभ होता है। गुरु धर्म व सूर्य आत्मा है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है।

राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

दिनांक 31 मई का अंक ज्योतिष के आधार पर अंकफल

जन्मांक01
आज का शुभ अंक: 3 तथा 7
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन का व्यय होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख:आज राहु अर्थात हड्डी सम्बन्धित रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:03 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में चन्द्रमा व राहु का प्रभाव संघर्ष देगा। धैर्य रखें। गुरु आपके अनुकूल है।
स्वास्थ्य सुख: नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग:पीला

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक: 04 तथा 05
आर्थिक स्थिति व जॉब: दोनों में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख: उदर विकार से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:01 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीला

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 02 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
स्वास्थ्य: राहु का प्रभाव रहेगा।चोट से बचें।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक06
आज का शुभ अंक:03 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब:फाइनेंसियल जॉब से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। व्यवसाय में बुध का सहयोग लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:02 तथा 05
आर्थिक स्थिति व जॉब: बैंकिंग व मेडिकल सेवा से सम्बद्ध लोग जॉब में सफलता पाएंगे।
स्वास्थ्य सुख:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन बीपी के पेशेंट ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी

जन्मांक08
आज का शुभ अंक:01 तथा 04
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि न्यायिक कार्य से सम्बद्ध लोगों को सफलता देंगे।व्यवसाय की स्थिति सामान्य है।
स्वास्थ्य सुख: श्वांश के रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:हरा

जन्मांक09
आज का शुभ अंक:06 तथा 08
आर्थिक स्थिति व जॉब::जॉब में उन्नति है। व्यवसाय में राहु का प्रभाव संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख:  बीपी से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल