लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 14 जून, 2021: वैभव व प्रसिद्धि का कारक है 14 का संयुक्त अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jun 14, 2021 | 05:45 IST

Ank rashifal, Today Numerology 14 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका सोमवार का दिन।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 07 का स्वामी ग्रह है केतु- शुक्र, शनि व बुध हैं परम मित्र ग्रह।
  • अंक 05 के मित्र अंक हैं 04, 06 तथा 08।
  • एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा 14 का अंक।

14 जून 2021 का अंक राशिफल:  आज 14 जून 2021 है। 14 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 04 राहु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामीग्रह बुध है। आज 14-06-2021का भाग्यांक भी 07 रहेगा।

अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र ग्रह हैं। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 14 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01--शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।चावल का दान करें।

Ank rashifal today:  2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  3 जन्मांक03 - शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today:  4 जन्मांक 04-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व बुध की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। बुध व शनि बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today:  9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेंहू का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल