लाइव टीवी

Gandhi Jayanti 2019 : 9 नंबर के इन गुणों से प्रभाव‍ित थे गांधी जी, जानें क्‍या है इस अंक से उनका कनेक्‍शन

Updated Sep 30, 2019 | 14:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

significance of birth number 9 : नौ नंबर को अंक शास्‍त्र में खास स्‍थान द‍िया है। गांधी जी का भाग्‍यांक 9 था। जानें इस नंबर का गांधी जी पर क्‍या प्रभाव रहा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty
Impact of number 9 on Gandhi Ji

अंक शास्‍त्र के आधार पर ये पता लगाया जा सकता है क‍ि नंबर का आपकी पर्सनैल‍िटी पर क्‍या प्रभाव है। काफी हद तक इस बारे में सटीक गणना की जा सकती है क्‍योंकि अंक चाहे मूलांक हो या भाग्‍यांक, ये आप पर गहरा असर डालते हैं। दुन‍िया की कई महान नामों पर इन अंकों का प्रभाव देखा गया है और गांधी जी भी इसका अपवाद नहीं हैं। गांधी जी का भाग्‍यांक है 9 नंबर। उनकी जन्‍मतिथि 2 अक्‍टूबर, 1869 है। इस ल‍िहाज से इन अंकों को जोड़ने पर उनका भाग्‍यांक 9 बनता है। 

अंक 9 का आध्यात्मिक महत्व
जिसका भी जन्मांक या भाग्यांक 09 होता है, वह इस अंक के प्रभाव में आएगा।ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आपका जन्म किसी भी महीने में किसी भी वर्ष में जिस दिनांक को हुआ है उसको 01 से 09 के बीच में लाएं,ये आपका जन्मांक या मूलांक हुआ। इसके अलावा जब आप जन्म तारीख, जन्म माह तथा जन्म वर्ष सब को जोड़ेंगे तथा 01 से 09 के बीच में लाएंगे तो वह आपका भाग्यांक होगा। दोनों ही अंक महत्वपूर्ण हैं। यदि आपका मूलांक या भाग्यांक 09 है तो आप अंक 09 के प्रभाव में आएंगे।

व‍िश्‍व प्रस‍िद्ध होते हैं 9 अंक वाले
अंक 09 का स्वामी मंगल होता है। आप मंगल तथा उसके मित्र ग्रहों के इफ़ेक्ट से संचालित होंगे। अंक 09 राजनीति तथा प्रशासन में बहुत सहयोग करता है। 9 भाग्यांक के लोगों का भाग्य प्रायः 43 या 45 वर्ष के बाद विश्व स्तर का होता है। प्रायः ये विधि के विद्वान होते हैं। जीवन का प्रारंभिक वर्ष अमीरी तथा सुख सुविधाओं वाला होता है लेकिन 40 वर्ष के बाद ये राजनीति में प्रवेश करते है तथा 45 वर्ष के बाद इनकी लोकप्रियता बहुत तेज बढ़ती है। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। मन से जिद्दी लेकिन उदार हृदय तथा लगभग शाकाहारी होते हैं। 

इनके व्यक्तित्व में चुम्बकीय आकर्षण होता है। अंक 1 के व्यक्ति इनके परम मित्र होते हैं। अंक1 सूर्य का अंक है। सूर्य, मंगल का परम मित्र है। सूर्योपासना करने से सुख,संपन्नता तथा आरोग्यता की प्राप्ति होती है। 2 चंद्रमा का अंक भी इसका मित्र अंक है। अंक 3 बहुत शानदार व्यक्तित्व का स्वामी बनाता है तथा यह गुरु का स्वामी भी बनाता है। जन्मांक 1,2 तथा 3 से सहायता प्राप्त कर सकता है। अतः जन्मांक या भाग्यांक 09 के व्यक्ति की 01, 02 या 03 जन्मांक के जातक से खूब दोस्ती होती  है।

राजनीति के दृष्टिकोण से मंगल इनको जनता से खूब प्यार दिलवाता है। जनता इनको खूब मानती है। इनके व्यक्तित्व में आकर्षण होता है। ये देश में ही नहीं विश्व स्तर के पॉलिटिशियन होते हैं। इनके नेतृत्व को सबको स्वीकर करना पड़ता है। स्वभाव से मृदुल और बहुत अच्छे वक्ता होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल