लाइव टीवी

हथेली पर बने हैं यह चमत्कारी निशान तो आप बनने वाले हैं धनवान, जानिए किसका क्या है मतलब

Updated Jan 08, 2021 | 06:03 IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बने चमत्कीरिक निशान हमारे भविष्य में आने वाले कल को दर्शाता है। इन निशानों को देखने से जीवन की दशा और दिशा का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

Loading ...
क्या कहते हैं हाथ की रेखाओं के निशान
मुख्य बातें
  • हथेली पर बने चमत्कारी निशान आपके भविष्य की ओर करते हैं इशारा
  • हथेली पर बना मछली का निशान बनाता है आपको धनवान
  • हथेली पर है यह निशान तो सदा बनी रहेगी आप पर भगवान गणेश की कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाओं में हमारे जीवन में आगे आने वाले संकेत मिलते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ही शिशु के हाथ में लकीरें बन जाती हैं, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का ब्यौरा रेखाओं में अंकित रहता है। इसे हम हस्त रेखा के रूप में जानते हैं। जो हमारी जिंदगी के रहस्यों के बारे में बताते हैं।

इन निशानों को देखने से जीवन की दशा और दिशा का पता लगाया जा सकता है। जिनमें कुछ निशान आपको बुलंदियों पर ले जा सकते हैं तो वहीं कुछ लकीरें आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इंगित करती हैं। हथेली में कभी कभी इन रेखाओं के बीच कुछ विशेष निशान बन जाते हैं। जो हमारे भविष्य में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर इशारा करता है।

आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली पर चमत्कारिक रूप से बने इन निशानों का का क्या अर्थ होता है।

मंदिर: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं के बीच बने मंदिर के निशान को शुभ माना जाता है। जो यह दर्शाता है कि आप भविष्य में जल्द ही अपने महानतम लक्ष्य को प्राप्त करने वाले हैं और आपके भविष्य में आने वाला कल आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है।

त्रिशूल: यदि अचानक आपके हाथ की लकीरों के बीच त्रिशूल का निशान बन जाता है, तो आप अत्यंत भाग्यशाली हैं। इससे व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। वह अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं और मान सम्मान प्राप्त करता है।

अंडाकार: अंडाकार निशान बना होना आमतौर पर अच्छा नहीं माना जाता। जिनके हाथ में यह निशान होता है उन्हें भविष्य बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

रथ: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रथ का निशान व्यक्ति के जीवन में शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान होता है उसे जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वह राजा के समान जीवन व्यतीत करता है।

तलवार: हथेली पर तलवार का निशान अशुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में तलवार का निशान होता है उसे जीवन में कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्वास्तिक: हिंदु धर्म में स्वस्तिक के चिन्ह को पवित्र और पूज्यनीय माना गया है। जिस व्यक्ति के हाथ में स्वस्तिक का निशान होता है उसे जीवन में सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वह धर्म के क्षेत्र में कार्यरत होता है और समाज में उसे मान सम्मान भी मिलता है। 

वृक्ष: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली में जिस रेखा पर वृक्ष का निशान बन जाता है, उसके शुभ फलों को बढ़ा देता है। यह बहुत ही शुभ निशान माना जाता है।

हाथी: हाथी का निशान भी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हथेली पर हाथी का निशान बना होता है उस पर सदैव विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और उसे जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 

मछली: हस्तरेखा विज्ञान में मछली के निशान को काफी शुभ बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जिनकी हथेली पर मछली का निशान होता है। ये लोग नौकरी पेशे से लेकर बिजनेस में काफी नाम और दाम कमाते हैं। ऐसे में कई लोग इनका फायदा उठाने के चक्कर में भी पड़े रहते हैं।    

झंडा: ज्योतिष विद्या के अनुसार हथेली पर झंडा बनना शुभ माना जाता है। जो यह दर्शाता है कि आप हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करेंगे और जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको काफी लंबे समय से चले आ रहे कोर्ट, कचहरी और मुकदमों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और आप इसमें जीत हासिल करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल