लाइव टीवी

हथेली में बना तिल बताता है आपके सौभाग्‍य और दुर्भाग्‍य की कहानी, जानें क्‍या होगा इसका आपके जीवन पर असर

Updated Jul 24, 2019 | 15:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हथेलियों की रेखाओं से अपने भाग्य के बारे में आपने कई बार सुना होगा लेकिन आपको पता है, हथेलियों पर मौजूद तिल भी बहुत कुछ बताते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Palm Reading
मुख्य बातें
  • बुध पर्वत पर अचानक से अगर आपको कोई तिल नजर आता है तो ये शुभ संकेत नहीं है
  • हाथ की उंगलियों पर तिल हो तो ये बेहद भाग्यशाली होता है
  • समुद्र पर्वत पर तिल का होना जातक के लिए बेहद शुभकारी होता है

हस्तरेखा ज्ञान अगर हो तो कोई भी अपने भाग्य और भविष्य के बारे में आसानी से जान सकता है। ऐसा कर के आप भविष्य की परेशानियों को समय पर पहचान कर उसे दूर करने के उपाय आसानी से कर सकेंगे। इसलिए कुछ जानकारी हस्तरेखा की जरूर रखनी चाहिए। हाथ की रेखाओं के बारे में तो आपने बहुत कुछ अब तक जान लिया आज बात करेंगे हाथ पर होने वाले तिल की। 

खास कर उन तिलों के बारे में जो किसी न किसी ग्रह के पर्वत पर होते हैं। क्योंकि किसी ग्रह पर तिल का होना शुभदायी होता है तो किसी पर होना अशुभ फल देने वाला होता है। कई बार ये तिल ग्रह पर्वत के अच्छे फल को काट देते हैं। इसलिए अगर यह जानकारी हो तो कुछ उपाय ग्रह को मजबूत बना सकते हैं। तो आइए आज तिल के बारे में जानें जो हथेलियों पर अपनी जगह के अनुसार जातक को अलग-अलग फल देते हैं।

हाथों के तिल भी बताते हैं जातक के भाग्य और दुर्भाग्य की कहानी

· बुध पर्वत पर अचानक से अगर आपको कोई तिल नजर आता है तो ये शुभ संकेत नहीं है। ये अचानक से होने वाले नुकसान की ओर इशारा करता है।

· अगर आपकी हाथ की उंगलियों पर कहीं भी तिल हो तो ये बेहद ही भाग्यशाली होता है। खास कर उंगलियों के बीच में ये तिल हो तो अचानक भाग्योदय का संकेत देता है।

· हथेलियों पर अगर मंगल पर्वत पर कोई तिल हो तो ये अच्छे संकेत नहीं देता। मंगल पर्वत पर तिल अशुभता दर्शाता है। इससे कभी भी दुघर्टना या संपत्ति हानि का संकेत मिलता है।

· शुक्र पर्वत पर अगर आपको कोई तिल नजर आ रहा है तो ये आपके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं देता। ऐसे होने पर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और अनबन रहती है।

· यदि आपके शनि पर्वत पर तिल हो तो ये बेहद ही शुभकारी होता है। शनि पर्वत पर तिल होना आपके आर्थिक रूप से बेहद प्रबल होने की निशानी है। साथ ही मान प्रतिष्ठा भी ऐसे लोगों को खूब मिलती है।

· समुद्र पर्वत पर तिल का होना जातक के लिए बेहद ही शुभकारी होता है। ऐसा व्यक्ति वैभवशाली जीवन भी जीता है और उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती। धनवान के लक्षण हैं यहां तिल का होना।

· यदि आपके सूर्य पर्वत पर तिल हो तो ये अशुभ संकेत देता है लेकिन यदि तिल न हो और सूर्य पर्वत पर काफी उभार हो तो ऐसा व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होता है। धन, सम्मान बेहतर स्वास्थ्य सब कुछ ऐसे जातक को मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल