लाइव टीवी

Palmistry: हथेली पर अगर इस जगह बना है गोल चक्र, तो धनवान बन जाएगा इंसान

Updated Sep 18, 2019 | 10:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाथों की लकीरें या चिन्ह बहुत कुछ बताते हैं। कई बार ये चिन्ह अचानक से हाथों में नजर आते हैं। ये संकेत जीवन में बदलाव का होता है। ये बदलाव शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Gol chakra in palms
मुख्य बातें
  • हाथ पर बना गोल चिन्ह कुछ संकेत देता है
  • चंद्र पर्वत पर गोल चिन्ह शुभ नहीं माना जाता
  • बुध पर्वत पर बना निशान भाग्यशाली होता है

ज्योतिष विज्ञान में हस्तरेखाओं के ज्ञान बहुत ही सटिक माना गया है। हथेलियों कि लकीरें या इस पर बने चिन्ह यूं ही नहीं होतो। हर चिन्ह और लकीर का अपना एक संकेत होता है। खास कर इन चिन्ह का प्रभाव तब ज्यादा होता है जब ये किसी ग्रह पर्वत पर बने हों। हथेलियों पर सभी ग्रहों का स्थान तय है और उस स्थान पर यिद किसी भी तरह का चिन्ह हो तो उसका मतलब समझना जरूरी है।

यहां आज एक ऐसे ही चिन्ह की बात करेंगे जो ग्रह पर्वत पर हो तो उससे जातक के जीवन में बदलाव निश्चित है। ये बदलाव सकारात्मक या नारात्मक दोनों ही हो सकते हैं। साथ ही ये किसी सावधानी को बरतने के लिए भी संकेत देते हैं। तो आइए ग्रह पर्वत पर बने गोल चिन्ह के बारे में जानें कि ये क्या संकेत देते हैं।

हथेलियों पर बना गोल चिन्ह देता है ये संकेत

गुरु पर्वत पर अगर बना हो ये निशान
यदि आपकी हथेली पर गरु पर्वत के स्थान पर गोल चिन्ह नजर आ रहा है तो ये आपके लिए भाग्यशाली संकेत है। ये चिन्ह बताता है कि आप जीवन में उच्च पदों पर आसानी होंगे और आपके पास सुख-संपदा और मान-सम्मान सब होगा। ये चिन्ह धन प्राप्ति का भी संकेत देता है। ससुराल पक्ष से ऐसे लोगों को खूब धन मिलता है।

शनि पर्वत पर बना चिन्ह
गोल चिन्ह यदि हथेली पर शनि पर्वत पर नजर आए तो समझ लें अचानक ही आप धन पा सकते हैं। हालांकि ऐसे लोग गलत तरीके से भी धन कमाते हैं। लॉटरी, जुए, सट्टा आदि में ये पैसे पा सकते हैं। शनि पर्वत पर यह चिन्ह अथाह धन का मालिक बना सकता है।

सूर्य पर्वत पर बना चिन्ह
सूर्य पर्वत पर बना गोल चिन्ह आपके सात्विक जीवन और उच्च विचार का संकेत देता है। ऐसे व्यक्त सूर्य के समान समाज में अपना नाम कमाते हैं। ऐसे लोग अपने अच्छे कर्मों के बल पर धनवान बनते हैं।

चंद्र पर्वत पर बना चिन्ह
चंद्र पर्वत पर यदि गोल चिन्ह नजर आए तो यह संकेत सही नहीं होता। ऐसे लोग जीवन में तमाम मेहनत के बाद भी वह नहीं पा पाते जिसके वे हकदार होते हैं। ऐसे लोग बहुत इमोशनल होते हैं और कमजोर भी। ये संकेत पानी से दूर रहने के लिए भी होता है। ऐसे लोगों की मृत्यु पानी में डूबने से हो सकती है।

बुध पर्वत पर बना निशान
गोल निशान यदि बुध पर्वत पर हो तो व्यक्ति बहुत सफल बिजनेसमैन बनता है। ऐसे लोगों के पास विशेष ज्ञान और ऊर्जा होती है। इनके जीवन में विलासता खूब होती हैं।

जीवन रेखा पर बना हो ये निशान
जीवन रेखा पर यदि गोल चक्र बना हो तो ये शुभ संकेत नहीं है। ये नजर की अंधता या कमजोरी को बताता है। वहीं मस्तिष्क रेखा पर बना ये निशान मानिसक रोगों का संकेत देता है, जबकि हृदय रेखा पर बना निशान हृदय रोगी बनता है।

रेखाओं के इस ज्ञान को समझ कर इसका उपचार करना चाहिए ताकि इसके बुरे प्रभावों से बचा जा सके।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल