लाइव टीवी

आज का पंचांग, 4 अगस्त 2020: आज भगवान शिव व बजरंगबली की उपासना करें, जानें मंगलवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated Aug 04, 2020 | 08:52 IST

आज का पंचांग, 04 अगस्त: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। आज मंगलवार व्रत का अनंत पुण्य है। जानिए कब है आज शुभ मुहूर्त...

Loading ...
Today Panchang 04 August 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।
  • आज बजरंगबली जी की उपासना का महान दिवस है।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 04 अगस्त: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज मंगलवार है। चन्द्रमा मकर राशि में है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। आज मंगलवार व्रत का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज बजरंगबली जी की उपासना का महान दिवस है।

आज का पंचांग 04 अगस्त 2020

दिनांक 04 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष कृष्ण
तिथि प्रतिपदा
दिवस मंगलवार
नक्षत्र श्रवण
करण बालव
सूर्योदय 05:43 am
सूर्यास्त 07:11 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:56 pm
विजय मुहूर्त 02:52 pm से 03:54 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:39 pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल