लाइव टीवी

आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2020: आज भगवान राम की उपासना के साथ हनुमान जी की करें पूजा, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Updated Dec 01, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 1 दिसंबर 2020: ज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें मंगलवार का पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 1 december 2020
मुख्य बातें
  • आज दान पुण्य करें।
  • आज लाल फलों के दान का बहुत महत्व है।
  • आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 1 December 2020: आज मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज भगवान राम की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज लाल फलों के दान का बहुत महत्व है। आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है। आज मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है।वृष का स्वामी शुक्र है। 09:39pm के बाद चन्द्रमा मिथुन में जायेगा।मिथुन का स्वामीग्रह बुध है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 1 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक  1 दिसंबर 2020
तिथि  प्रतिपदा
दिवस  मंगलवार
नक्षत्र  रोहिणी
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण  कौलव
योग सिद्धा
सूर्योदय  06:55am
सूर्यास्त  05:25pm
सूर्य राशि  वृश्चिक
चन्द्र राशि  वृष 09:39pm तक फिर मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:49am से12:30pm तक 
विजय मुहूर्त  01:51pm से 02:38pm तक  
गोधुली मुहूर्त  05:13pm से 05:42pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल