लाइव टीवी

आज का पंचांग, 1 मई 2021: आज काले वस्त्र के दान का है महत्व, हनुमान मंदिर में जाकर करें बजरंगबाण का पाठ

Updated May 01, 2021 | 05:00 IST

1 मई 2021 का पचांग: आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

Loading ...
aaj ka panchang 1 may 2021
मुख्य बातें
  • आज शनिवार है।
  • आज चन्द्रमा धनु में हैं। 
  • आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

1 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा धनु में हैं। 

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 1 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 1 मई 2021
दिवस शनिवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:45am
सूर्यास्त 06:51 pm
नक्षत्र

मूल

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि धनु
करण कौलव
योग

सिद्ध

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:51am से12:45pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:19pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:39pm से 07:05pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल