लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 फरवरी 2021: आज धनिष्ठा नक्षत्र है, भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी की भी करें पूजा

Updated Feb 12, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 12 फरवरी 2021: आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 12 february 2021
मुख्य बातें
  • आज माघ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना करें।
  • साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करें।

Aaj Ka Panchang 12 February 2021:  आज माघ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कुम्भ है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 12 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 12 फरवरी 2021 
तिथि प्रतिपदा
माह माघ, शुक्ल पक्ष
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र धनिष्ठा
करण किस्तुधन
योग परिघ
सूर्योदय 07:06 am
सूर्यास्त 06:06 pm
सूर्य राशि मकर09:28pm तक फिर कुम्भ 
चन्द्र राशि कुम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15pm से12:58pm तक 
विजय मुहूर्त  02:21pm से 03:08pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:50pm से 06:12pm तक 

आज राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल