लाइव टीवी

आज का पंचांग, 13 फरवरी 2021: आज कम्बल दान का बहुत महत्व है, पीपल को दें जल, जानें आज का शुभ मुहूर्त

Updated Feb 13, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 13 फरवरी 2021: आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पढ़ें शनिवार का पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 13 february 2021 today
मुख्य बातें
  • आज शतभिषा नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज तिल व उड़द का दान करें।

Aaj Ka Panchang 13 February 2021:  आज माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उड़द का दान करें। आज कम्बल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा कुम्भ में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 13 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 फरवरी 2021  
तिथि द्वितीया
माह माघ, शुक्ल पक्ष
दिवस शनिवार
नक्षत्र शतभिषा
करण बालव
योग शिव
सूर्योदय 07:06 am
सूर्यास्त 06:07 pm
सूर्य राशि कुम्भ 
चन्द्र राशि कुम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15am से12:58pm तक 
विजय मुहूर्त  02:24pm से 03:09pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:58pm से 06:19pm तक 

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल