लाइव टीवी

आज का पंचांग,15 सितंबर 2021: धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Sep 14, 2021 | 14:12 IST

15 September 2021 ka Panchang: बुधवार के पूरे दिन को लेकर पंचांग से होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 15 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
15 सितंबर का पंचांग, Panchang 15 September 2021
मुख्य बातें
  • बुधवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

15 September 2021 ka Panchang:आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की नवमी है।आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें।दान पुण्य करें।

आज हरे वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। बुधवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है। 
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 15 सितम्बर  2021
दिवस बुधवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि  नवमी
सूर्योदय 06:10am
सूर्यास्त 06:23pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि धनु
करण कौलव11:15am तक फिर तैतिल
योग सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल