लाइव टीवी

आज का पंचांग, 16 जनवरी 2021: तिल के दान के साथ करें बजरंग बाण का पाठ, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 16, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 16 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज तिल का दान करें और साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें। पढ़ें शनिवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 16 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पौष माह की तृतीया तिथि के दिन आज है शनिवार का दिन।
  • तिल के दान के साथ बजरंग बाण के पाठ से मिलेगा पुण्य फल।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब से शुरू हो रहा है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 16 January 2021: आज पुष्य माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है।आज शतभिषा नक्षत्र है।आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल दान करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।आज शनि केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कुम्भ है। 

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज का पंचांग 16 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 जनवरी 2021
तिथि तृतीया
दिवस शनिवार
नक्षत्र शतभिषा
करण वणिज
सूर्योदय 07:19 am
सूर्यास्त 05:42 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:12 pm से 02:59 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:32 pm से 05:49 pm तक

आज प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल