लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 16 जनवरी, 2021: धर्म,आध्यात्म व शिक्षा का कारक है आज का अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 16, 2021 | 06:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
15 जनवरी का राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप होती है बेहतर।
  • कभी धर्म,आध्यात्म व शिक्षा का कारक ग्रह बनता है 16 का संयुक्त अंक।
  • यह एकल अंक 7 जैसा व्यवहार करेगा जिसका स्वामीग्रह केतू है।

अंक राशिफल 16 जनवरी​: आज 16 जनवरी 2021 है। 16 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 07 जैसा बिहैव करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। भाग्यांक 04 हुआ। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु कभी कभी धर्म,आध्यात्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है।

अंक 08 जिसका स्वामी शनि है,  आज अंक 04 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 16 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब --आज केतु व राहु व्यवसाय में कोई बाधा दे सकते हैं। जाँब में जन्मांक 07 की सहायता से सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--03 व 09 
आर्थिक स्थिति व जाँब-- आज अंक 04 व 07 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व राहु के प्रभाव से जाँब में कार्यों की अधिकता की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग-- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-02व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब-- भाग्य स्वामी राहु व अंक स्वामी गुरु का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 04 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-03 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 04 व 07 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। मीडिया व आईटी जाँब से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर राहु तनाव दे सकता है।
शुभ रंग--सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  04 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जाँब में लाभ है।
स्वास्थ्य- कफ जनित  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज जाँब में केतु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को शुक्र नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख--बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-04 व 06 
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में  नवीन अवसर का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग--हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--05 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब को लेकर केतु,शनि व राहु का सपोर्ट प्रोन्नति दे सकता है । व्यवसाय में जन्मांक 04 के लोग लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग---नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--01 व 02
आर्थिक स्थिति व जाँब-- राहु व मंगल जल्द ही जाँब में उन्नति दे सकते हैं।जन्मांक 04 का व्यक्ति   बिजनेस में स्पोर्ट कर सकता है।
स्वास्थ्य सुख- राहु हड्डी रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल