लाइव टीवी

16 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शुक्रवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 15, 2021 | 16:55 IST

Aaj ka Panchnag, 16th July 2021: पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 16 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 16 जुलाई, aaj ka panchang 16th July 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन की ग्रह स्थितियों के साथ मुहूर्त का ज्ञान।
  • सुबह स्नान के बाद देखना चाहिए दिन का पंचांग।
  • यहां पढ़िए 16 जुलाई 2021 यानी शुक्रवार के दिन का पंचांग।

15 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज हस्त नक्षत्र है। आज कर्क संक्रांति है।सूर्य आज से 30 दिन अब कर्क राशि में ही रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। कर्क संक्रांति के दिन दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 जुलाई 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी 06:09 am तक फिर सप्तमी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि मिथुन 05:09 pm तक फिर कर्क
चन्द्र राशि कन्या
करण तैतिल 06:07 am तक फिर गर
योग परिध 09:45 am तक फिर शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल