

- प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।
- भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें।
- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
17 February 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।आज मघा नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज गुरुवार का व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरुवार है, गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 17 फरवरी 2022 (Today Panchang)
दिनांक | 17 फरवरी 2022 |
दिवस | गुरुवार |
माह | फाल्गुन, कृष्ण पक्ष |
तिथि | प्रतिपदा |
सूर्योदय | 06:59am |
सूर्यास्त | 06:14pm |
नक्षत्र | मघा |
सूर्य राशि | कुम्भ |
चन्द्र राशि | सिंह |
करण | बालव |
योग | अतिगण्ड |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:17am से 12:53pm तक |
विजय मुहूर्त | 02:29pm से 03:18pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 06:05pm से 06:27pm तक |
राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।